“रामनवमी जुलूस से पहले राँची में पुलिस ने किया निरीक्षण, ड्रोन ने पकड़े छतों पर जमा किए गए पत्थर: मस्जिदों-मदरसों पर भी नजर”, ऑपइंडिया, अप्रैल 16, 2024
“झारखंड की राजधानी रांची में रामनवमी से पहले प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है। जुलूस में कोई व्यवधान न पड़े इसके लिए प्रशासन ने 1 दिन पहले ड्रोन कैमरे से तमाम छतों का निरीक्षण करवाया। जिन छतों पर ईंट या पत्थर रखे गए थे उनके मालिकों को नोटिस जारी करके फौरन उन्हें हटाने के लिए कहा गया है। इसी के साथ निर्माणाधीन मकानों के भी मालिकों से यह बॉन्ड भरवाया गया है कि उनकी निर्माण साग्रमी का उपयोग हिंसक गतिविधियों में प्रयोग नहीं किया जाएगा। सोमवार (15 अप्रैल 2024) को पुलिस ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास भी किया है।
ड्रोन से हो रही निगरानी पर रांची कोतवाली के डिप्टी एसपी प्रकाश सोय ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि ड्रोन और अन्य स्तरों पर हो रही निगरानी की मुख्य वजह 2 दिनों तक चलने वाला रामनवमी का पर्व है। उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी बताई गई जहाँ से शोभायात्रा का रूट तय हुआ अथवा संवेदनशील इलाके के तौर पर चिन्हित है। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा बदमाशी न होने पाए इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है।
अपने बयान में डिप्टी एसपी ने यह बताया है कि ड्रोन की निगरानी में कुछ छतों पर ईंट-पत्थर पाए गए हैं जिनको तुरंत हटाने के आदेश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन घरों की छतों पर ईंट-पत्थर पाए गए हैं उनकी संख्या 10 है। ये घर मेन रोड, लेक रोड और हिन्द पीढ़ी इलाके में हैं। जिन घरों में एक जगह जमा पत्थर पाए गए हैं उनकी जाँच पुलिस गहनता से कर रही है। सभी मकान मालिकों को नोटिस जारी कर के ईंट-पत्थरों को फ़ौरन हटाने के लिए कहा गया है। इन सभी से यह भी लिखित तौर पर लिया गया है कि किसी हिंसक गतिविधियों उनके पत्थर प्रयोग होने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें