“पलामू में मुहर्रम के जुलूस के दौरान तिरंगा में से अशोक चक्र हटाकर लगाया तलवार, उर्दू में भी लिखे कुछ शब्द: झारखंड पुलिस ने 18 लोगों पर की FIR”, ऑपइंडिया, जुलाई 31, 2023:
“झारखंड के पलामू में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ करते हुए उसमें अशोक चक्र की जगह तलवार छाप दिया गया था। साथ ही उर्दू में भी कुछ लिख दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
यह घटना राज्य की राजधानी राँची से लगभग 175 किलोमीटर दूर चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में शुक्रवार 28 जुलाई 2023 की शाम को हुई। शिया मुस्लिमों द्वारा मनाए जाने वाले मुहर्रम पर ताजिया निकाला गया और यह जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर और कंकारी जैसे इलाकों से होकर गुजरा।
इस जुलूस में बज रहे DJ के साथ चल रहे कुछ लोगों के हाथ में तिरंगा जैसे झंडे भी थे। इस झंडे में बाकी सब कुछ राष्ट्रध्वज की तरह था लेकिन बीच में अशोक चक्र गायब था। अशोक चक्र की जगह उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए थे और उसके नीचे तलवार का चित्र बना हुआ था। आस-पास के लोगों ने इस तिरंगे की फोटो खींच ली…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें