“Religious conversion: गढ़वा में चल रहा धर्म परिवर्तन का बड़ा खेल! गरीब लोगों को दिया जा रहा लालच, ग्रामीण ने किया खुलासा”, ज़ी न्यूज, सितम्बर 03, 2024
“झारखंड के गढ़वा में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है. इसका खुलासा तब हुआ, जब सोनेहारा गांव में एक व्यक्ति ने एक घर में जमा हुए लोगों के बीच बाइबल किताब लिए प्रार्थना करते हुए पकड़ लिया।
झारखंड के गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव में धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है. सोने हारा गांव के जोरीदामर टोला निवासी के एक मकान में गाड़ी गांव (पड़वा मोड़ पलामू) से आए हुए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने घर में जमा हुए लोगों के बीच बाइबल किताब देकर प्रार्थना कराते हुए पकड़ लिया और डंडई थाने को सुपुर्द कर दिया।
मामले को लेकर ग्रामीण आदित्य नंदन सिंह, रणजीत सिंह, महेंद्र प्रजापति, रामजीवन राम, शिव कुमार राम, दुहान राम, संतोष यादव, प्रमोद सिंह सहित अन्य का कहना है कि गाड़ी गांव से आकर विकास मेहरा नामक युवक द्वारा गरीब पिछड़ा लोगों को बहला फुसलाकर चावल, जमीन, लड़की की नि शुल्क शादी कराने सहित अन्य प्रकार का प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था. इसके बारे में जब उससे पूछताछ करने लगा तो वह भागने लगा, तभी हम लोगों ने उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया…..”
पूरा लेख ज़ी न्यूज़ पर पढ़ें
