दिल्ली से सटे गाजियाबाद में खोड़ा से एक लड़की के आत्महत्या का समाचार सामने आ रहा है। समाचार आ रहा है कि एक 18 वर्षीय छात्रा ने सोमवार शाम को इरफ़ान के हाथों छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि इरफ़ान ने उस लड़की को प्यार के जाल में अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
लड़की का परिवार इरफान से बहुत परेशान था और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी और यह भी बताया था कि वह उसे स्कूल आते जाते छेड़ा करता था। वहीं भास्कर के अनुसार आरोपी इरफ़ान एक फ़ूड कम्पनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है और इसने पहले इस छात्रा से दोस्ती की और उसके बाद अश्लील वीडियो बना लिया।
18 वर्षीय छात्रा अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर देखकर परेशान हो गयी और बदनामी के डर से उसने फांसी लगा ली। वह दिल्ली के कल्याणपुरी में सरकारी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ती थी। उसके मातापिता दोनों ही नौकरी करते हैं एवं वह लोग सोमवार को अपने काम पर गए थे जब उस छात्रा ने यह कदम उठाया।
हालांकि परिवार वाले इरफ़ान के घर पर भी उसकी शिकायत करने के लिए गए थे। मगर आरोप है कि इरफ़ान के घर वालों ने उनकी बात न सुनकर अपनी ही औलाद का पक्ष लेते हुए लड़की के पिता को भगा दिया था। फिर वह लोग थाना खोड़ा में गए थे और उन्होंने आरोपी इरफ़ान के खिलाफ शिकायत की थी। मगर पिता के अनुसार पुलिस ने वायरल वीडियो माँगा और बिना सबूत के कोई कदम उठाने से इंकार कर दिया।
इस पर वह छात्रा और निराश हो गयी थी।
छात्रा द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार वालों की तलाश चालू कर दी है।
परन्तु यहाँ पर प्रश्न यह है कि छात्रा जब शिकायत दर्ज करने गयी थी तो शिकायत क्यों नहीं दर्ज की गयी क्योंकि छात्रा के पिता का कहना है कि यदि पुलिस पहले कदम उठा लेती तो उनकी बेटी इतना बड़ा कदम नहीं उठाती!
यह विडंबना है कि पुलिस द्वारा समय पर कदम न उठाने का दंड लड़की को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। यहाँ यह भी बात समझने योग्य है कि बच्चियों को विवाह से पूर्व यौन संबंधों जैसे विषयों पर खुलकर समझाया जाए।
उन्हें सीमाएं समझानी ही होंगी क्योंकि उन्हें नहीं पता होता है कि मात्र कुछ क्षणों की कथित आजादी का आनंद उनके पूरे जीवन को लील सकता है।
उन्हें नहीं पता होता कि वह जिस प्यार की आजादी के जाल में फंस रही हैं, उन्हें कहाँ लेकर जाएगी? कहीं वह इरफ़ान की तरह उन्हें सोशल मीडिया पर तो नुमायास का विषय नहीं बना देगी?
जो लॉबी विवाह पूर्व यौन सम्बन्धों का समर्थन करती है, उसे भी इस प्रकार के अपराधों के लिए कहीं न कहीं दोषी माना जाना चाहिए क्योंकि वह यौन अपराधों को अत्यंत सामान्यीकृत घोषित कर देती है। ऐसे एक बार के सम्बन्ध के चलते लड़की न जाने कितनी और खाइयों में गिरती चली जाती है।
वहीं इस मामले को लेकर हिन्दू संगठन भी मुखर हैं। हिंदू संगठन से जुड़े विकास मिश्रा के अनुसार इरफान नाम के लड़के ने खोड़ा निवासी बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ अश्लील कृत्य करते हुए एक वीडियो बनाया था। उसी वीडियो के वायरल होने के चलते मृतका का पूरा परिवार सदमे मे था जब लड़की बदनामी नहीं सह पाई तो आज करीबन रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनलोगों का यह भी कहना है कि इरफ़ान और उसके अन्य साथी ऑटो चलाते हैं और आस-पास रहने वाली लड़कियों का पीछा करके उन्हें परेशान भी करते हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो हिंदू संगठन कार्रवाई करेगा।
इधर पुलिस अब जोर शोर से आरोपियों की तलाश में जुटी है और पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी पकडे जाएंगे!
वहीं उत्तर प्रदेश में ही एक और घटना में दलित महिला के साथ बलात्कार एवं बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाला मौलवी गिरफ्तार किया गया था
पिछले ही महीने उत्तर प्रदेश में एक मौलवी को एक दलित महिला के साथ बलात्कार करने एवं उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। पीड़िता का कहना था कि वह उसके घर के सामने रहने वाले जैनुल आबदीन पुत्र अली बक्श उर्फ़ मौलवी बाबा अपने घर के अन्दर मजार बनाकर रहता है। फिर वह झाड़फूंक के बहाने उसके घर से जिन्न आदि दूर करने के लिए उसके घर आने लगा और और जिन्न का डर दिखाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया था।
मौलवी उसकी चौदह वर्षीय बेटी को अपने घर खाना बनाने के लिए बुलाता था और छेड़छाड़ करता था। जब उसके बेटे ने यह देखा और विरोध किया तो फांसी पर उसे लटका दिया था और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी थी।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर उस मौलवी को गिरफ्तार कर लिया था।