सुसाइड से पहले नवविवाहिता ने बनाया वीडियो, कहा- ससुराल वाले पूजा नहीं करने दे रहे, ‘धर्म परिवर्तन’ का बना रहे दबाव

“सुसाइड से पहले नवविवाहिता ने बनाया वीडियो, कहा- ससुराल वाले पूजा नहीं करने दे रहे, ‘धर्म परिवर्तन’ का बना रहे दबाव”, पत्रिका, जून 15, 2025

“बयाना इलाके के गांव तालिमपुर में शनिवार को एक नवविवाहिता ने पीहर में आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले नवविवाहिता ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, उसके बाद आत्महत्या की। वीडियो में दहेज की मांग और आत्महत्या को उकसाने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार गांव तालिमपुर निवासी मंजा देवी की शादी जनवरी 2025 में खैरथल जिले के बस्सी थाना क्षेत्र स्थित पड़ीसल निवासी लक्ष्मण राजपूत से हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल में झगड़े होने लगे। विवाद के चलते मृतका पीहर तालिमपुर आ गई थी।

धर्म परिवर्तन नहीं करने पर दी गई पीड़ा

वीडियो में मृतका ने आरोप लगाया है कि उसके ससुरालवालों ने बार-बार ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया। जब उसने खुद को सनातन की बेटी बताते हुए धर्म परिवर्तन से साफ इनकार किया तो उसके जीवन में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न होने लगा…….”

पूरा लेख पत्रिका पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.