“UCC के खिलाफ मस्जिदों के बाहर लगे Bar Code, स्कैन करो-विरोध दर्ज कराओ: AIMPLB ने धमकी देकर कहा- कभी लागू नहीं होने देंगे समान नागरिक संहिता”, ऑपइंडिया, जुलाई 15, 2023:
“देश में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर कुछ मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं। इसका विरोध करने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। बरेली में मस्जिद के बाहर Bar Code लगाया गया है। इसे स्कैन करके UCC के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया जा सकता है। दो दिन पहले मुंबई से भी ऐसी ही खबर आई थी।
उत्तर प्रदेश के बरेली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर QR कोड लगाया है। इसे लगाने का उद्देश्य है कि मस्जिद में नमाज अता करने आने वाले मुस्लिम इसे मोबाइल से स्कैन कर UCC पर अपना विरोध दर्ज करा सकें। जमीयत ने कहा है कि UCC शरीयत के खिलाफ है। इसलिए मुस्लिम इसका विरोध करते हैं।
समान नागरिक संहिता का सिर्फ जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने ही विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि अधिकांश इस्लामी संगठन इसके खिलाफ हैं। मुस्लिमों के संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने धमकी देते हुए यहाँ तक कहा है कि वह देश में UCC को लागू नहीं होने देगा….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें