“इंदौर में गरबा पंडाल हटाया, लव जिहाद बढ़ाने का आरोप:भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच की मांग; वराह पूजा-पंचगव्य छिड़काव कर पंडाल में एंट्री दें”, दैनिक भास्कर, अक्टूबर 03, 2024
“नवरात्रि शुरू होने के साथ ही गरबा रास के आयोजन के तरीकों से जुड़े विवाद भी शुरू हो गए हैं। इंदौर के भंवरकुआ इलाके में कई सालों से हो रहे गरबा को इस बार निरस्त कर दिया गया है। वजह इसके आयोजक का नाम फिरोज खान होना है। बजरंग दल ने आयोजक पर गरबा के जरिए लव जिहाद फैलाने का आरोप लगाया था।
इधर, भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने भी एक मांग उठाई है। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा- आयोजक गरबा पंडाल के सामने भगवान विष्णु के वराह अवतार की फोटो लगाकर पूजन करवाए। वराह अवतार लेकर भगवान हरि ने लेकर पृथ्वी को उठाया था। वहीं, पंचगव्य का छिड़काव कर और पिलाकर ही लोगों को प्रवेश दें। ताकि हमारे वराह (सुअर) को अपवित्र मानने वाले लोग पंडालों में प्रवेश न कर सकें।
गरबा रास का आयोजक मुस्लिम, लव जिहाद बढ़ाने का आरोप इंदौर के भंवरकुआं इलाके में शिखर गरबा मंडल नाम की समिति पिछले 35 साल से मूर्ति स्थापना और गरबा रास का आयोजन करती आ रही है। इसके आयोजक का नाम फिरोज खाना है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आयोजक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने जांच की और आयोजन स्थल से टेंट, बैनर-पोस्टर हटवा दिए……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
