“’गोमाता कटने नहीं देंगे, हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे’, बंगाल में बोले योगी आदित्यनाथ”, इंडिया टीवी, अप्रैल 18, 2026
“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने माथाभांगा विधान सभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। योगी ने कहा कि यह धरती स्वामी विवेकानंद की धरती है। स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर जाकर के कहा था गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। यह बंगाल की धरती का तेज है। याद करिए बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जिन्होंने भारत की आजादी का अमर मंत्र वंदे मातरम भारत को दिया था। ये वही धरती है, जिसने भारत को भारत का राष्ट्र गान, गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर के माध्यम से दिया। साहित्य के लिए भारत का पहला नोबल प्राइज गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर को प्राप्त हुआ था। बंगाल के कारण प्राप्त हुआ था। बंगाल की माटी के कारण प्राप्त हुआ था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने माथाभांगा विधान सभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। योगी ने कहा कि यह धरती स्वामी विवेकानंद की धरती है। स्वामी विवेकानंद ने वैश्विक मंच पर जाकर के कहा था गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। यह बंगाल की धरती का तेज है। याद करिए बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जिन्होंने भारत की आजादी का अमर मंत्र वंदे मातरम भारत को दिया था। ये वही धरती है, जिसने भारत को भारत का राष्ट्र गान, गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर के माध्यम से दिया। साहित्य के लिए भारत का पहला नोबल प्राइज गुरुदेव रविंद्रनाथ ठाकुर को प्राप्त हुआ था। बंगाल के कारण प्राप्त हुआ था। बंगाल की माटी के कारण प्राप्त हुआ था।
उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिन्होंने भारत की आजादी के लिए भारत के युवाओं का आह्वान किया था, तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। क्या नारा था! क्या आह्वान था! कौन ऐसा भारतीय होगा जिसकी भुजाएं ना फड़कती हो, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम लेकर के। जिन्होंने भारत की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमने वाले खुदीराम बोस इसी बंगाल की धरती की देन है…….”
पूरा लेख इंडिया टीवी पर पढ़ें
