“ ‘₹5 लाख दो या मुस्लिम बनो’: तालिब ने राकेश बनकर दलित लड़़की को फँसाया, रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल”, ऑपइंडिया, अप्रैल 9, 2024
“उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले से एक दलित लड़की के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ तालिब खाँ नाम के युवक ने अपना नाम राकेश रखकर पहले पीड़िता को प्यार के झाँसे में लिया, फिर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान तालिब ने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि इस्लाम नहीं कबूलने की पर 22 साल के तालिब ने पीड़िता से 5 लाख रुपए की माँग की थी। आखिरकार इस मामले में तंग आकर लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तालिब के खिलाफ FIR दर्ज कर ली और रविवार (7 अप्रैल 2024) को उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला शाहजहाँपुर जिले के थाना क्षेत्र सिंधौली का है। यहाँ शुक्रवार (5 अप्रैल 2024) के एक दलित लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु 10 साल पहले ही हो चुकी है। लगभग 2 साल पहले उसे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम राकेश बताया था…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें