“मेरठ में 100 लोगों का धर्म परिवर्तन:5 साल से कर रहे थे ब्रेन वॉश, पुलिस पहुंची तो बोले- मेडिकल कैंप लगा है”, दैनिक भास्कर, दिसम्बर 09, 2024
“मेरठ 100 लोगों का धर्मांतरण करा रहे 10 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी विनीत पास्टर ने 10 साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। 5 साल से वह लोगों का ब्रेन वॉश कर रहा था। उसके साथ पूरी टीम काम करती है।
मामला परतापुर थाना क्षेत्र के शंकरनगर फेज वन का है। रविवार शाम को पुलिस को धर्मांतरण की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो करीब 100 महिला, पुरुष और बच्चे प्रार्थना सभा में मौजूद थे। 5 महिलाओं समेत 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से बड़ी संख्या में रजिस्ट्रर और धार्मिक सामग्री मिली है। आरोपी विनीत पास्टर, उसकी पत्नी पायल व मां गीता, जॉनी पास्टर और संगीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
