“ईसाई युवक ने हिंदू बन किया यौन शोषण: 2017 में मुलाकात फिर दोस्ती, 2025 में हो गई गर्भवती, गर्भपात भी कराया”, अमर उजाला, मार्च 02, 26
“कानपुर के कर्नलगंज में एक दूसरे धर्म के युवक ने खुद को हिंदू बताकर संगीत शिक्षिका से दोस्ती की, बाद में शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर बातों में फंसा गर्भपात करा दिया। शिक्षिका ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मतांतरण का दबाव डाला। पीड़िता ने कर्नलगंज थाने में आरोपी युवक और उसके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जूही बारादेवी निवासी युवती ग्वालटोली स्थित निजी स्कूल में संगीत शिक्षिका है। युवती ने बताया कि वर्ष 2017 में चुन्नीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ रॉनी से उनका परिचय हुआ था।
वह गिटारवादक है। संगीत के कार्यक्रमों में अक्सर उससे मुलाकात होने के बाद वर्ष 2023 में दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि अभिषेक ने खुद को हिंदू बताकर उन्हें धोखे में रखा और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। मई 2025 में गर्भवती होने पर अभिषेक पर दबाव बनाया, तो उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जबान से नहीं पलटेगा।
आरोप है कि बाद में उसने पीट-पीटकर मार डालने की धमकी देकर जबरन गर्भपात कराया। इस दौरान उसने अपना असली नाम अभिषेक क्लाउडियस उर्फ रॉनी बताया। इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजन ने उसे घर में बंद करके अश्लील वीडियो बनाए,जिन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए घर में रहने को मजबूर कर दिया। इस दौरान अभिषेक के पिता, मां, बहनें व अन्य गाली गलौज कर मारपीट करते थे। आरोपियों ने जबरन दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। 26 फरवरी को आरोपियों ने उसे मारापीटा चेन, अंगूठी और पायल के साथ ही 50 हजार रुपये छीन लिए…..”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
