“रायबरेली में मकान में चल रही थी प्रार्थना सभा, हिंदू संगठन ने किया विरोध, केस दर्ज”, ईटीवी भारत, मार्च 01, 2026
“हरचंदपुर थाना इलाके में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. मुबारकपुर में एक घर में कथित रूप से धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम चल रहा था. आरोप है कि कुछ लोग हिंदुओं, विशेषकर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को गुमराह कर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने का प्रयास कर रहे थे. हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है.
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री विवेक सिंह ने बताया, मकान मालकिन दो साल पहले भी धर्म परिवर्तन के मामले में भेज भेजी गई थी. घर से क्रिश्चियन धर्म से संबंधित साहित्य बरामद हुआ है. एक बोर्ड भी मिला है जिस पर धर्म परिवर्तन की बातें लिखी हैं.
शिकायतकर्ता ओम प्रकाश रावत पुत्र गुरु चरण निवासी ओम नगर बछरावां ने बताया, आज सूचना मिली कि ग्राम मुबारकपुर में एक के घर में लगभग 200 से 250 महिला, पुरुषों और बच्चों का समूह एकत्रित हैं. मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई थी. इसमें अधिकांश अनुसूचित जाति के लोग शामिल थे…….”
पूरा लेख ईटीवी भारत पर पढ़ें
