“कानपुर का ‘विशाल’ निकला इरशाद, दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसा की शादी, मतांतरण के आरोप में गिरफ्तार”, जागरण, जुलाई 02, 2026
“कानपुर में लव जिहाद का हैरार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी नाम से आईडी बनाकर दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। इसके बाद युवतियों को पता चला कि असलियत में युवक विशाल नहीं इरशाद है।
पनकी क्षेत्र में एक युवक पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पहचान छिपाकर दो युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने, शादी करने, मतांतरण का दबाव बनाने, नमाज पढ़ने और मांस खाने के लिए मजबूर करने, मारपीट तथा मानसिक प्रताड़ना देने के गंभीर आरोप लगे हैं। दोनों महिलाओं की शिकायत पर पनकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
हरदोई निवासी पीड़िता ने बताया कि आठ साल पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम विशाल बताया। बातचीत बढ़ने पर दोनों ने मंदिर और बाद में कोर्ट मैरिज कर ली। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद युवक ने नमाज पढ़ना शुरू किया और अपना असली नाम इरशाद बताया……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
