“UP: फतेहपुर में चली धर्मपरिवर्तन की फैक्टरी, 50 से अधिक मुकदमे…400 आरोपी, ये मामले आ चुके हैं सामने”, अमर उजाला, सितम्बर 13, 2024
“मिशनरी का भांडाफोड़ 14 अप्रैल 2022 की शाम ईसीआई चर्च में विहिप के हंगामे के बाद हुआ था। उस समय पादरी मुकुल समेत 55 नामजद हुए। इस मामले की जांच में प्रयागराज नैनी स्थित एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर, वीसी समेत करीब 150 लोगों की नामजदगी बढ़ी।
पूरे देश में धर्म परिवर्तन का जाल बिछाने वाले जिले के मौलाना उमर गौतम को एनआईए कोर्ट ने महज तीन साल में आजीवन कारावास की सजा सुनाकर आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। वहीं जिले में धर्मपरिवर्तन की फैक्टरी चलाने वाले कानूनी दाव पेंच की वजह से बेखौफ घूम रहे हैं।
बीते दो साल में ईसाई मिशनरी और मुस्लिम धर्म में परिवर्तन के दो बड़े मामले सामने आए। इनमें पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद मजबूत कार्रवाई नहीं दिखी। पंथुआ के मौलाना उमर गौतम का आजीवन कारावास के बाद लोग इलाकाई लोग घृणित कार्य के लिए माफ नहीं कर रहे हैं…..”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
