VHP और बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:शिव मंदिर से शौचालय हटाने और लव जिहाद रोकने की मांग

“VHP और बजरंग दल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:शिव मंदिर से शौचालय हटाने और लव जिहाद रोकने की मांग”, दैनिक भास्कर, नवंबर 06, 2025

“उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की स्थानीय इकाइयों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें हुसैनगंज नई बाजार स्थित शिव मंदिर से सटे सार्वजनिक शौचालयों को हटाने, खजुहा के बावन इमली क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ की घटनाओं पर रोक लगाने और फतेहपुर नगर में अस्थायी अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की गई है।

जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री ने बताया कि शिव मंदिर से सटे ये तीन शौचालय समाजवादी पार्टी के शासनकाल में बनाए गए थे। उस समय स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। अब ये शौचालय मंदिर की मर्यादा और स्वच्छता के लिए खतरा बन गए हैं, जिससे प्रतिदिन पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

मोनू सोनी ने इस पर जोर देते हुए कहा कि मंदिर एक पवित्र स्थान है और उसके बिल्कुल पास सार्वजनिक शौचालय का होना धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है। संगठन ने प्रशासन से इन शौचालयों को तत्काल हटवाने की मांग की है……”

पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.