“दलित परिवार पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:ईसाई मिशनरी चर्च लिखा बोर्ड देख भड़के हिन्दू संगठन के लोग, घर से बोर्ड को हटाया”, दैनिक भास्कर, दिसम्बर 08, 2024
“तेहपुर: जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर मजरे सवंत गांव में एक दलित परिवार के घर के बाहर ईसाई मिशनरी का चर्च लिखा बोर्ड लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए घर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाए और चर्च लिखा बोर्ड उखाड़कर फेंक दिया।
मामला उस समय सामने आया जब खागा बजरंग दल के जिला संयोजक राजू सोनकर और विश्व हिंदू परिषद के शिव स्वरूप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक दलित परिवार के घर पर ईसाई मिशनरी का बोर्ड लगा हुआ है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो घर पर कोई नहीं था, लेकिन बोर्ड देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी और विरोध स्वरूप बोर्ड को उखाड़कर फेंक दिया।
धर्म परिवर्तन का आरोप बजरंग दल के जिला संयोजक राजू सोनकर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दलित परिवार को बहला-फुसलाकर ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। जब कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, तो वहां कोई नहीं था, लेकिन घर के बाहर चर्च का बोर्ड लगा हुआ था, जिसे उखाड़कर फेंक दिया गया…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
