“बिजनौर: विधवा महिला से शादी, जबरन धर्म परिवर्तन और किडनी बेचने के लिए धमकाया, हैरान कर देगा ये मामला”, नवभारत टाईम्स, जुलाई 28, 2025
“उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी, जबरन धर्म परिवर्तन और आर्थिक शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति होटल व्यवसायी थे, जिनका करीब 10 साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया। पति के निधन के बाद महिला होटल का संचालन स्वयं करने लगी थी। इसी दौरान बुरहानुद्दीन गांव निवासी एक व्यक्ति, जिसने अपना नाम रवि बताया, महिला के संपर्क में आया और मदद के बहाने नजदीकियां बढ़ा लीं।
आरोप है कि वर्ष 2011 में आरोपी ने महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के कुछ महीने बाद आरोपी ने निकाह भी कराया, जिससे महिला को उसकी असल पहचान पता चली। वह नसीमुद्दीन नाम का मुस्लिम व्यक्ति था। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे बंधक बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया और फिर अपने धर्म के अनुसार शादी रचाई। साथ ही महिला की किडनी बेचने का प्रयास दिल्ली और ऋषिकेश के अस्पताल में किया। बात न मानने पर बच्चों को मारने की धमकी भी दी।
पहली पत्नी से आरोपी के चार बच्चे
इतना ही नहीं, महिला से मकान बनवाने के नाम पर उसके पास की जमा पूंजी और गहने भी हड़प लिए। महिला को आरोपी से दो बच्चे भी हुए, जो अब आरोपी की पहली पत्नी के पास रह रहे हैं। गौरतलब है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके पहली पत्नी से भी चार बच्चे हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अब आरोपी उसके बच्चों की शादी भी जबरन अपने धर्म में करवाना चाहता है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर नसीमुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है……..”
पूरा लेख नवभारत टाईम्स पर पढ़ें
