“TCS धर्मांतरण केस में नया मोड़, फरार निदा खान ने खुद को बताया प्रेग्नेंट, कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत”, नवभारत टाइम्स, अप्रैल
“टीसीएस में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के खुलासे के बाद से वहां की एचआर मैनेजर निदा खान फरार चल रही है। निदा खान के परिवार के मुताबिक वो मुंबई में ही है। परिवार ने दावा किया है कि निदा खान गर्भवती है और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली है। निदा ने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। उसने अपनी जमानत याचिका में अपनी मेडिकल स्थिति को एक मुख्य आधार बनाया है। बता दें कि एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है।
निदा खान पर लगे ये आरोप
निदा खान पर आरोर है कि इस मामले में पीड़ितों की बार-बार की शिकायतें को उसने नजरअंदाज किया। निदा ने इन शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचाया। पीओएसएच समिति के सदस्य होने के बावजूद उसने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ पीड़ितों का कहना है कि निदा खान ने शिकायतों का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी बातें कॉर्पोरेट में आम हैं। जांचकर्ताओं ने उन्हें मास्टरमाइंड या मुख्य साजिशकर्ता बताया है, जिन्होंने शिकायत दबाने और आरोपी पुरुष कर्मचारियों को संरक्षण देने में भूमिका निभाई।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को क्या-क्या बताया
-
- पुलिस को दी एक शिकायत में पुरुष कर्मचारी ने दावा किया कि उसे उसकी मर्जी के खिलाफ धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया गया।
- कई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने पहले भी सीनियर अधिकारियों और HR विभाग के सामने यह मुद्दा उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- जांच के दौरान यह पता चला कि एचआर हेड निदा खान खुद इस खौफनाक साजिश में शामिल थी।
- उससे बार-बार शिकायतें की गईं लेकिन उसने कोई एक्शन नहीं लिया…..”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें
