पहलगाम पहला नहीं, जब कश्मीर में इस्लामी आतंकियों ने हिंदुओं का किया कत्लेआम… हिंदू नरसंहार की ये 27 घटना आपको पता होनी चाहिए

“पहलगाम पहला नहीं, जब कश्मीर में इस्लामी आतंकियों ने हिंदुओं का किया कत्लेआम… हिंदू नरसंहार की ये 27 घटना आपको पता होनी चाहिए”, ऑपइंडिया, अप्रैल 24, 2025

“जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल 2025 को चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया। जिनके परिजनों को गोली लगी उन्होंने खुद कैमरे पर बताया कि आतंकी आए और नाम पूछकर गोलियाँ मारीं। जिन लोगों पर उन्हें थोड़ा भी संदेह हुआ उनसे उन्होंने कलमा पढ़वाया, पुष्टि करने के लिए हिंदुओं की पैंट उतरवाई गई, खतना देखा गया। जब उन्हें लगा कि अब ये सब करने का उनपर समय नहीं है तो उन्होंने अंदाजा लगाकर ये कहते हुए गोलियाँ चला दीं, ‘ये मुस्लिम नहीं लग रहा मारो गोली।’

धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों पर निर्ममता से मौत के घाट उतारने की जानकारी मीडिया में सामने आई तो पूरा देश दहल गया। जगह-जगह हिंदुओं की सुरक्षा पर दोबारा सवाल उठने लगे। लोग इस तरह सहमे कि उनके सामने 90 के दशक का कश्मीर घूमने लगा। वो कश्मीर जहाँ हिंदुओं का नरसंहार कोई नया हीं है। और न ही नया है इस्लामी कट्टरपंथ या उनका आतंक।

35 साल पहले भी कश्मीर ने ऐसा ही नरसंहार देखा था। फर्क बस इतना है आज कश्मीर घूमने गए हिंदुओं को निशाना बनाया गया है और उस समय स्थानीय हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा गया था। आज मृतकों के नाम बीतन अधिकारी, समीर गुप्ता, मनीष रंजन, विनय नरवाल, शुभम द्विवेदी, प्रशांत कुमार सतपथी, एन रामचंद्रन, दिनेश अग्रवाल, भारत भूषण, जेएस चंद्रमौली, सुमित परमार समेत 28 लोग हैं। तब टीका लाल टपलू, नीककंठ गंजू, गिरिजा टिकू, पीएन कौन, एल गंजू नवीन सप्नू समेत तमाम नाम थे…….”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.