“2 बार एबॉर्शन, धर्मांतरण का दबाव और मारपीट: गुजरात के हुसैन बलूच ने शादीशुदा सिख महिला का किया रेप, अब्बा ने भी किया यौन शोषण” ऑपइंडिया, मई 26, 2024
“गुजरात के जामनगर से ग्रूमिंग जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक पर सिख महिला को शादी का झाँसा देकर निकाह करने और उसे गर्भवती करके छोड़ देने का आरोप लगा है। मारपीट और धर्मांतरण का दबाव झेलने वाली महिला का कई बार गर्भपात भी करवाया गया। आरोपित का नाम हुसैन बलूच है। हुसैन के साथ उसके अन्य परिजन और रिश्तेदार भी इस घटना में शामिल बताए गए हैं। पीड़िता मूलतः पंजाब की रहने वाली है। मामले की शिकायत गुरुवार (9 मई 2024) को की गई है। कुल 6 आरोपितों को नामजद करके पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
यह घटना कच्छ के अंजार थानाक्षेत्र की है। यहाँ 9 मई को मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली सिख समुदाय की पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा और 10 साल के एक बच्चे की माँ है। पति से अनबन की वजह से वह अकेली रहती है। महिला का भाई मकान बनाने और खरीदने-बेचने का काम करता है। पीड़िता इन मकानों से किराया आदि वसूलने का काम करती थी। जून 2021 में समीर नाम का मुस्लिम युवक अपनी बीवी के साथ महिला के भाई के घर में किराए पर रहने के लिए आया।
आरोप है कि परिचित होने के बाद समीर और उसकी बीवी अक्सर पीड़िता से किसी मुस्लिम युवक से निकाह करने के लिए कहने लगे। सितंबर 2021 में समीर का रिश्तेदार हुसैन बलूच उनके घर आया। हुसैन मूलतः गुजरात के ही जामनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। समीर ने सिख महिला को हुसैन से मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि मुलाक़ात के बाद हुसैन ने पीड़िता से निकाह का प्रस्ताव रखा। अलग-अलग मजहब होने की वजह से इस प्रपोजल को महिला ने ठुकरा दिया…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें