सारांश: रतलाम में मतांतरण का आरोप लगा है। रावटी में प्रार्थना सभा की आड़ में जनजातीय ग्रामीणों पर ईसाई मज़हब अपनाने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5 के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार सभा में बीमारियां और कष्ट दूर करने का दावा किया गया और “चमत्कारिक पानी” पिलाया गया। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने 1 नवंबर को मौके पर पहुंचकर यह मामला उठाया था। जांच जारी है।
क्यों अहम है: बीमारी और कष्ट का वादा करके जनजातीय परिवारों को सभाओं में बुलाना मतांतरण का पुराना हथकंडा है, जिसे जनजातीय समाज ने बार-बार झेला है।
“’आप ईसाई धर्म अपना लो, सारे कष्ट दूर हो जाएंगें’: रतलाम में लालच देकर धर्मांतरण का आरोप; पति-पत्नी समेत एक महिला पर केस” — Dainik Bhaskar, 5 नवंबर 2026
रतलाम जिले के रावटी में प्रार्थना सभा की आड़ में आदिवासी ग्रामीणों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप है। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्रामीणों के बयान और शिकायत के आधार पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5 के तहत कार्रवाई की है। आरोप है कि सभा में आने वाले लोगों से कहा जाता था कि ईसाई धर्म अपनाने से उनके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
मामला रावटी के स्टेशन रोड स्थित एक मकान का है। रविवार, 1 नवंबर को यहां प्रार्थना सभा के दौरान हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ता पहुंचे, उनका आरोप है कि मौके पर धर्मांतरण कराया जा रहा था।…
पूरा लेख Dainik Bhaskar पर पढ़ें →
