HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
23.2 C
Sringeri
Monday, June 5, 2023

कानपुर: अवयस्क हिन्दू किशोर का अवैध धर्म परिवर्तन करा 30 वर्षीय मुस्लिम महिला संग करवाया गया निकाह, मौलाना समेत पांच हिरासत में

भारत में अवैध धर्म परिवर्तन एक बहुत ही बड़ी समस्या है, जिसके द्वारा मात्र हिन्दू धर्म पर आघात ही नहीं किया जाता है, बल्कि जनसांख्यिकीय असंतुलन भी उत्पन्न किया जाता है। यह समस्या पूर्वोत्तर के राज्यों, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में बहुत बड़े स्तर पर है, वहीं उत्तरप्रदेश जहां बड़े स्तर पर मुस्लिम जनसँख्या है, वहाँ भी दबे छुपे धर्मांतरण होता रहता है।

यहां आश्चर्य की बात है कि अपने अवैध कार्यो को करने के लिए धर्मांतरण कराने वाले लोग अब नए नए षड्यंत्र रच रहे हैं। एक अनोखे मामले में उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवयस्क हिन्दू किशोर का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका निकाह एक मुस्लिम महिला से करवा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ लोगो ने किशोर का रविवार को एक घर में धर्म परिवर्तन कराकर महिला के साथ निकाह कराया। किशोर के निकाह का वीडियो वायरल होने के बाद उसके परिजनों और हिन्दुओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस का रूखा व्यवहार, नहीं दर्ज कर रहे थे एफआईआर

इस घटना से परेशान, इस 16 वर्षीय किशोर की मां इस विषय की शिकायत करने काकादेव थाने गयीं, लेकिन पुलिस ने उनकी प्रार्थन को अनसुना कर दिया। परिजन कई बार थाने गए लेकिन पुलिस ने घटना को अपने क्षेत्र में न होने की बात कह प्रथम दृष्टया रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। परिवार ने बाद में बजरंग दल से संपर्क किया, और जब कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया, तब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विषय का संज्ञान लिया और कार्रवाई करने का आदेश दिया।

Picture Source – MSN

सूत्रों के अनुसार काकादेव के नवीन नगर में रहने वाला 16 साल का हिन्दू किशोर एक मुस्लिम परिवार के संपर्क में आ गया था। किशोर के परिजनों के अनुसार उसकी गतिविधियां भी कुछ दिनों से संदिग्ध थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि रविवार को किशोर अचानक कुछ घंटों के लिए लापता हो गया, और इसी बीच उसे जाजमऊ ले जाकर पहले अवैध धर्म परिवर्तन कराया गया, उसके पश्चात मोहम्मद हनीफ की बेटी सिमरन से उसका निकाह करा दिया गया, सिमरन के पहले से दो बच्‍चे भी हैं।

बजरंग दल के दबाव से त्वरित कार्यवाही की गयी

युवक की मां ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया, उसमे यह आरोप लगाया गया है कि उसके बेटे को बहला-फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया गया। उसके पश्चात एक मौलवी ने एक मुस्लिम परिवार के साथ मिल उस युवक का निकाह महिला के साथ करा दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक का धर्म परिवर्तन कराने और निकाह का वीडियो भी पुलिस को दिखाया। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख आशीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि किशोर को फुसला कर धर्म परिवर्तन कराया गया है, और पुलिस इस मामले में सुनवाई भी नहीं कर रही थी।

पुलिस के एडीसीपी बृजेश श्रीवास्तव ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए किशोर की मां की प्रार्थना पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार इस विषय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, विषय की विवेचना कर जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाई की जाएगी।

Picture Source – MSN

पुलिस ने मुस्लिम महिला, पीड़ित किशोर, और निकाह पढ़ाने वाले मौलाना समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ आरम्भ कर दी है। किशोर का निकाह करवाने वाली महिला की मौसी की भी तलाश की जा रही है। वहीं किशोर के परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि इस विषय में अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए और अवयस्क किशोर को छोड़ दिया जाए।

यह घटना बहुत ही आश्चर्यजनक है, कि एक अवयस्क को बहला फुसला कर पहले तो धर्मांतरण करवाया गया और फिर उसका निकाह उससे उम्र में दोगुनी बड़ी महिला से करवा दिया गया, जिसके पहले से ही दो बच्चे थे। पुलिस को इस विषय पर गहन जांच पड़ताल करनी चाहिए, यह देखना चाहिए कि कहीं कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है जो इस तरह से षड़यंत्र कर अवयस्क हिन्दू लड़के लड़कियों का धर्मांतरण करवा रहा हो।

वैसे इस विषय में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है, उन्होंने पीड़ित पक्ष की प्रार्थना स्वीकार नहीं की, और ना एफआईआर ही दर्ज की। वह तो संयोग से बजरंग दल ने इस विषय में संज्ञान लिया और पुलिस को कार्यवाही करने पर विवश किया, अन्यथा इस विषय में कार्यवाही ही ना होती। राज्य सरकार को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए।

Subscribe to our channels on Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.