“राजस्थान में मज़हबीकरण बड़ी समस्या, सीमावर्ती इलाकों में चल रहा है बड़ा रैकेट”, VHP नेता का बयान

“Rajasthan: “राजस्थान में धर्मांतरण बड़ी समस्या, सीमावर्ती इलाकों में चल रहा है बड़ा रैकेट”, VHP नेता का बयान”, एनडीटीवी राजस्थान, अगस्त 18, 2025

“विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के महासचिव मिलिंद परांडे ने रविवार (17 अगस्त) को राजस्थान के दौरे के दौरान सिरोही में धर्मांतरण के मुद्दे पर चर्चा की. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विहिप के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत और सनातन धर्म विरोधी वैश्विक ताकतों द्वारा देश को कमजोर करने के लिए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं. उन्होंने धर्मांतरण और नशाखोरी को सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में चिह्नित करते हुए राजस्थान सरकार से तत्काल धर्मांतरण निरोधक विधेयक लाकर कठोर कानून बनाने की मांग की.

“सीमावर्ती इलाकों में बड़े स्तर पर चल रही गतिविधियां”

परांडे ने कहा, “राजस्थान में व्यापक स्तर पर धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं, खासकर सीमावर्ती जिलों में. योजनाबद्ध तरीके से जनसंख्या असंतुलन पैदा करने का प्रयास हो रहा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में विशेष रूप से पूर्वोत्तर और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मजहबी इमारतों का निर्माण इस रणनीति का हिस्सा है. इसे रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए.

नशाखोरी के खिलाफ अभियान छेड़ेगा विहिप

विहिप के महासचिव ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को चिंताजनक बताते हुए परांडे ने कहा कि युवा राष्ट्र का आधार हैं, लेकिन नशाखोरी उनकी शक्ति को नष्ट कर रही है. इसके समाधान के लिए विहिप, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी जल्द ही राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान शुरू करेंगे. इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे…….”

पूरा लेख एनडीटीवी राजस्थान पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.