“गरीबों को पैसे देकर कराता था धर्म परिवर्तन, बजिंदर सिंह को राजस्थान पुलिस ने फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे; पढ़ें पादरी की पूरी कुंडली”, स्टेट मिरर, अगस्त 25, 2025
“पंजाब की मानसा जेल में दुष्कर्म के आरोप में पहले से बंद विवादित पादरी बजिंदर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार उसे राजस्थान पुलिस ने एक नए मामले में गिरफ्तार किया है. भरतपुर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का आरोप है कि बजिंदर सिंह गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को पैसे और लालच देकर उनका धर्मांतरण कराता था. इतना ही नहीं, इस पूरे नेटवर्क को विदेशों से फंडिंग मिलने के सबूत भी सामने आए हैं.
राजस्थान पुलिस ने इस संबंध में 12 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी. जांच अधिकारियों का कहना है कि अब बजिंदर सिंह से उसके विदेशी संपर्कों और धर्मांतरण रैकेट के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले में कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं, जिनका असर केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि कई राज्यों तक देखने को मिल सकता है.
कौन है पादरी बजिंदर सिंह?
बजिंदर सिंह खुद को ‘हीलिंग पादरी’ बताता है और दावा करता है कि उसके पास चमत्कारिक शक्तियां हैं. सोशल मीडिया और प्रवचनों के जरिए उसने हजारों लोगों को अपने साथ जोड़ा. बताया जाता है कि उसकी सभाओं में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यहां तक कि दिल्ली तक से लोग पहुंचते थे. बजिंदर सिंह गरीब और बीमार लोगों को यह कहकर अपने पास बुलाता था कि वह उनके दुख दूर कर सकता है. इसके बदले में उनसे धर्मांतरण करवाने और पैसे वसूलने के आरोप लंबे समय से उस पर लगते रहे हैं…….”
पूरा लेख स्टेट मिरर पर पढ़ें
