spot_img

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

spot_img
Hindu Post is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
20.7 C
Sringeri
Tuesday, July 1, 2025

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, पर है #metoo का आरोप!

इतने दिनों से पंजाब में चल रही उठापठक आज शांत होती दिखाई दी जब पंजाब के लिए नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गयी। और घोषणा के फलस्वरूप नाम आया चरणजीत सिंह चन्नी का। हालांकि इस नाम तक पहुँचने के लिए आलाकमान को काफी ऊहापोह का सामना करना पड़ा था।

कल जब से पंजाब के मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने त्यागपत्र दिया था, तभी से कई नामों पर चर्चा चल रही थी और उनमें सबसे आगे नाम चल रहा था सुखजिंदर सिंह रंधावा का, और जिनका नाम लगभग फाइनल बताया जा रहा था, परन्तु अंतिम समय में चरणजीत चन्नी के नाम पर मोहर लग गयी और इसी के साथ एक और नया विमर्श उछाला गया कि पहली बार किसी दलित को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

चरणजीत चन्नी के मुख्यमंत्री बनते ही उनके विषय में पिछली जानकारियाँ बाहर आने लगीं। भाजपा ने चरणजीत सिंह चन्नी के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी पर यौन शोषण का आरोप है और ऐसे व्यक्ति को राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री बनाया है।

रिपोर्ट्स का दावा है कि चन्नी ने कथित रूप से एक महिला आईएएस अधिकारी को वर्ष 2018 में अश्लील मेसेज भेजा था। हालांकि तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा था कि उनके पास शिकायत आई थी, पर मामला हल हो गया था। परन्तु फिर हाल ही में यह मामला फिर उभरा था, जब पंजाब के महिला आयोग ने राज्य सरकार के पास आरोप पर स्पष्टीकरण मांगते हुए पत्र भेजा था।

भाजपा के अमित मालवीय ने निशाना साधते हुए लिखा कि

चरणजीत सिंह चन्नी ने एक महिला आईएएस अधिकारी को अश्लील मेसेज भेजा था

इतना ही नहीं एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें वह टॉस करके नौकरी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल जब वह तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री थे, तब उन्होंने एक लेक्चर के पद के लिए टॉस करके निर्णय लिया था। वह वीडियो बहुत वायरल हुआ था और अब एक बार फिर से वह वीडियो वायरल है।

चरणजीत सिंह चन्नी उन नेताओं में से हैं, जिन्होनें पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विरोध में आवाज़ उठाई थी।

परन्तु सबसे मजेदार प्रतिक्रया मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से आई, जिसने मध्यप्रदेश कांग्रेस के उस ट्वीट को कोट करते हुए ट्वीट किया कि

पूरे देश में 2,290 लोगों की पसंद चरनजीत सिंह चन्नी पंजाब के नये मुख्यमंत्री होंगे।

ये सोनिया गांधी की तरफ़ से पंजाब की जनता के मुँह पर करारा तमाचा है।

दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भूपेन्द्र पटेल के चयन पर ट्वीट किया था कि

पूरे देश में 14000 लोगों की पसंद भूपेन्द्र पटेल गुजरात के नये मुख्यमंत्री होंगे।

ये नरेंद्र मोदी की तरफ़ से गुजरात की जनता के मुँह पर करारा तमाचा है।

भूपेन्द्र पटेल के 14000 फॉलोअर्स हैं तो कांग्रेस ने तंज कसा था तो वहीं आज भाजपा ने बदला पूरा करते हुए 2290 फॉलोअर वाले चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया।

वहीं सुदर्शन चैनल के सुरेश चव्हाणके ने ट्वीट करते हुए दलित मुख्यमंत्री के दावे पर प्रश्न उठाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है: और कहा है: दलित सिख नहीं बल्कि इसाई मुख्यमंत्री दिया है पंजाब को कॉंग्रेस ने ? उनकी पत्नी हमको प्रतिक्रिया दे रही हैं तो पीछे दिवार पर क्रॉस लटक रहा है !

चरणजीत सिंह चन्नी को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएँ चन्नी के साथ हैं और उन्हें अपेक्षा है कि सीमा राज्य पंजाब को वह सीमापार से आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से बचाकर रखेंगे।

कल, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उपेक्षा और अपमान की बात कहते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। भाजपा से कांग्रेस में गए नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच काफी समय से टकराव की स्थिति चल रही थी तथा इस बात की संभावना व्यक्त की ही जा रही थी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह त्यागपत्र देंगे और वही हुआ। अब पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिल चुका है और कैप्टन जा चुके हैं।

Subscribe to our channels on WhatsAppTelegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.