“सेक्स सीन, भगवद्गीता पढ़ती नंगी युवती… फिल्म ‘Oppenheimer’ में गीता का अपमान, लोगों ने पूछा – हिन्दुओं के धैर्य की ही परीक्षा क्यों?”, ऑपइंडिया, जुलाई 22, 2023:
“क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘Oppenheimer’ सिनेमघरों में आ गई है। ये फिल्म परमाणु बम का अविष्कार करने वाले अमेरिकन थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है, जिन्हें अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट Y’ का निदेशक बनाया था। उनके द्वारा बनाए गए बम को ही जापान में गिराया गया था। अब इस फिल्म के कुछ दृश्यों में हिन्दू धर्म ग्रन्थ भगवद्गीता का अपमान किए जाने की खबर सामने आई है।
फिल्म में एक सेक्स वाले दृश्य में दिखाया गया है कि अभिनेता लड़की को भगवद्गीता पढ़ने के लिए देता है। युवती पूछती है कि ये क्या है? इस पर वो बताता है कि ये संस्कृत में है। इसके बाद वो इसे पढ़ने के लिए कहता है। इसके बाद वो ग्रन्थ का वो हिस्सा पढ़ती है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने विष्णु के रूप में अर्जुन को अपना विकराल स्वरूप दिखाते हैं। इसके बाद अभिनेता युवती को आगे पढ़ने के लिए कहता है।
इस दृश्य में अभिनेता और अभिनेत्री, दोनों ही बिस्तर पर नंगे हैं। युवती को पूरी तरह न्यूड दिखाया गया है और उसके स्तन पर्दे पर दिख रहे होते हैं। आगे वो भगवद्गीता का वो श्लोक पढ़ती है, जिसे रॉबर्ट ओपेनहाइमर दोहराया करते थे। हालाँकि, ‘जेम्स ऑफ बॉलीवुड’ ने भी इस दृश्य को लेकर ये कहते हुए आलोचना की है कि इतिहास में ऐसा कहीं नहीं लिखा कि सेक्स करते समय वो गीता पढ़ते थे। साथ ही सवाल दागा कि भारत इस चीज के साथ इतना सहज क्यों है?….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें