“ ‘कांग्रेस राज में बढ़ रहे लव जिहाद के मामले’: प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक सरकार को घेरा, बोले- पीछे बड़ा नेटवर्क”, अमर उजाला, अप्रैल 14, 2026
“देश के सियासी गलियारों में लव जिहाद का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सत्ता है, वहां लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता को न्याय के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।
‘सिस्टमैटिक नेटवर्क’ का दावा
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि ये घटनाएं महज इत्तेफाक नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि यह हर जगह हो रहा है और इसके पीछे एक पूरी तरह से सुनियोजित नेटवर्क काम कर रहा है। विशेष रूप से कांग्रेस शासित राज्यों में इन मामलों का ग्राफ ऊपर जा रहा है। जोशी ने हुबली में हुई हालिया घटना का उदाहरण दिया, जहां एक जिम ट्रेनर पर एक युवती के साथ लव जिहाद और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। इस मामले में हिंदू संगठनों और पीड़ित परिवार ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।
कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
लव जिहाद के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक की मौजूदा कानून-व्यवस्था को बदहाल बताया है। उन्होंने युवा कांग्रेस नेता की हत्या मामले में कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा……..”
पूरा लेख अमर उजाला पर पढ़ें
