“नासिक TCS में ‘लव जिहाद’ और धर्म परिवर्तन का सिंडिकेट, HR मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार”, जागरण, अप्रैल 15, 2026
“टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म बदलने के गंभीर आरोप लगे हैं। एक गवाह ने बताया कि आरोपी लोग दूसरों को कहते थे, “हिंदू लड़कियों से दोस्ती करो और उनसे शादी कर लो।” वे उन्हें अपना धर्म छोड़ने और अपना धर्म अपनाने के लिए भी कहते थे।
पुलिस इस मामले में कुल नौ शिकायतों की जांच कर रही है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला शामिल हैं। एक महिला कर्मचारी अभी फरार है।
हिंदू लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाओ और शादी करो
नासिक ऑफिस में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया, “वे कहते थे कि हिंदू लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाओ और शादी करो। वे उन्हें धर्म बदलने के लिए उकसाते थे और अपने धर्म की बातें करते थे। आरोपियों को इस काम के लिए पैसे भी दिए जाते थे। यह सब 2021 से चल रहा था। यहां तक कि एचआर मैडम को भी पैसे दिए गए थे……..”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
