पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद ने महिलाओं के लिए शुरू किया ऑनलाइन ‘जिहादी कोर्स’- फीस 156 रुपये

“पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद ने महिलाओं के लिए शुरू किया ऑनलाइन ‘जिहादी कोर्स’- फीस 156 रुपये”, एनडीटीवी, अक्टूबर 22, 2025

“इस महीने की शुरुआत में एनडीटीवी ने खुलासा किया था कि कैसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी संगठन घोषित और पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद अपनी महिला ब्रिगेड, जमात उल-मुमिनत बना रहा है. अब एनडीटीवी को ऐसे नए डॉक्यूमेंट मिले हैं जिससे पता चलता है कि इस आतंकी समूह ने फंड जमा करने और भर्ती करने के लिए एक ऑनलाइन ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया है- जिसे तुफत अल-मुमिनत का नाम दिया गया है.

इस कोर्स के हिस्से के रूप में, जैश नेताओं के परिवार की महिला सदस्य, जिनमें संस्थापक मसूद अजहर और उसके कमांडरों की रिश्तेदार भी शामिल हैं, दूसरों को जिहाद और इस्लाम के संदर्भ में उनके ‘कर्तव्यों’ के बारे में सिखाएंगी. भर्ती अभियान ऑनलाइन ही आयोजित किया जाएगा और यह 8 नवंबर से शुरू होने वाला है. इसमें ‘लेक्चर’ हर दिन 40 मिनट तक चलेगा और इसका नेतृत्व मसूद अजहर की दो बहनें, सादिया अजहर और समैरा अजहर करेंगी. इनके क्लास में महिलाओं को जमात उल-मुमिनत में शामिल होने के लिए ‘प्रोत्साहित’ किया जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि मसूद की छोटी बहन सादिया अजहर को जमात का प्रभार सौंपा गया है. सादिया का पति, यूसुफ अजहर, मई में बहावलपुर में जैश मुख्यालय पर ऑपरेशन सिन्दूर हवाई हमले के दौरान मारे गए मसूद अजहर परिवार के कई सदस्यों में से एक था. यह हवाई हमला अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत का सैन्य जवाब था. पहलगाम हमलावरों में से एक उमर फारूक की पत्नी अफरीर फारूक को भी शामिल किया गया है……”

पूरा लेख एनडीटीवी पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.