“पाकिस्तान में हैवानियत की हदें पार, नाबालिग हिंदू लड़की से दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण”, पत्रिका, अप्रैल 22, 2026
“पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने देश में अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार संगठन ने नाबालिग हिंदू लड़की के अपहरण, दुष्कर्म, जबरन धर्मांतरण और निकाह की घटना की कड़ी आलोचना की है।
क्या है मामला?
वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी के अनुसार, रामसुन ठाकुर की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी पूजा का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि इसके बाद उसे दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन का शिकार बनाया गया।
धर्म बदल कर किया जबरन निकाह
संगठन ने दावा किया कि लड़की का नाम बदलकर दुआ फातिमा रख दिया गया और उसे इमरान अली नाम के युवक से जबरन निकाह करने के लिए मजबूर किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी इमरान अली, अल्लाह वारियो का बेटा है……”
पूरा लेख पत्रिका पर पढ़ें
