“किसके पास है 7 साल कीपाकिस्तानी हिंदू बच्ची प्रियाः गृहमंत्री बोले- सेफ है, पुलिस बोली- ब्लाइंड केस; धर्म परिवर्तन का शक”, दैनिक भास्कर, जुलाई 24, 2024
“तारीख: 19 अगस्त, 2021
जगह: पाकिस्तान के सुक्कूर जिले का संगरार शहर राजकुमार और उनकी पत्नी वीना मोहर्रम के जुलूस में शरबत बांट रहे थे। 7 साल की बेटी प्रिया भी मम्मी-पापा के साथ ही काम में लगी थी। अचानक राजकुमार और वीना का ध्यान गया तो प्रिया गायब थी, आस-पास पूछा तो किसी को नहीं पता था वो कहां है।
प्रिया की तलाश शुरू हुई। बौखलाए मां-बाप ने प्रिया को हर उस जगह ढूंढा, जहां उसके मिलने की जरा भी उम्मीद थी, लेकिन वो नहीं मिली। परिवार ने पुलिस स्टेशन में बेटी के किडनैप होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्हें शक था कि किसी ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है।
इस बात पर उन्हें तब और यकीन हो गया, जब सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिआउल हसन लंजर ने विधानसभा में कहा- ‘प्रिया सेफ है और जल्द ही परिवार के पास होगी…..”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
