“मुंबई: आर्ट के नाम पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के बनाए गए अश्लील कार्टून, कार्टूनिस्ट और गैलरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज”, इंडिया टीवी, सितम्बर 27, 2025
“मुंबई के कोलाबा में स्थित मस्कारा गैलरी में अश्लील चित्रण और कार्टून को लेकर मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि इस गैलरी में मानव शरीर का अश्लील चित्रण और इसके अलावा हिंदू धर्म के देवी देवताओं के भी अश्लील कार्टून बनाए गए हैं।
कार्टूनिस्ट और आर्ट गैलरी मालिक नपे
इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने कार्टूनिस्ट टी वैकण्णा और गैलरी के मालिक अभय मस्कारा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने BNS की धारा 294, 295, 299 और 3 ( 5 ) के तहत केस दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, गैलरी के अंदर भगवान शिव और मां काली के भी अभद्र कार्टून लगाए गए हैं। साथही गैलरी में कहीं भी 18 साल के ऊपर के लोगों के लिए एंट्री या एग्जिट का नोटिफिकेशन भी नहीं रखा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है……”
पूरा लेख इंडिया टीवी पर पढ़ें
