“शामली के मदरसे में 14 साल की किशोरी से मौलाना ने की हैवानियत, विरोध करने पर जमकर पीटा; बंधक बनाने का भी आरोप”, ऑपइंडिया, अगस्त 9, 2023:
“हरियाणा के करनाल की 14 साल की एक किशोरी ने पढ़ने के लिए यूपी के शामली स्थित मदरसे में दाखिला लिया था। नामांकन के बाद 10 दिन तो सब कुछ ठीक रहा, फिर मौलाना की नीयत खराब हो गई। मौलाना रोज उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और मना करने पर उसकी पिटाई करने लगा।
इतना ही नहीं, एक दिन मौलाना ने किशोरी को दबोच लिया और 5 घंटे तक रेप को अंजाम दिया। किशोरी के साथ हो रही बर्बरता की जानकारी करनाल के बाल कल्याण समिति तक पहुँची। काफी मशक्कत के बाद किशोरी को मौलाना के चंगुल से निकाला गया। बताया जा रहा है कि मौलाना किशोरी को मदरसे से बाहर निकलने नहीं देता था।
भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शामली के गढ़ी पुख्ता में यह मदरसा है। पीड़ित किशोरी यहाँ 20 जून 2023 से आई थी। 10 दिन तो सब कुछ ठीक से गुजरे थे, लेकिन इसके बाद मौलाना की नीयत बदल गई और वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। मना करने पर मौलाना किशोरी की पिटाई करता था…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें