इस्लाम मूर्ति पूजा का समर्थन नहीं करता तो फिर… नितेश राणे ने क्यों कहा, गरबा इवेंट ‘लव जिहाद’ का सेंटर बन रहे

“इस्लाम मूर्ति पूजा का समर्थन नहीं करता तो फिर… नितेश राणे ने क्यों कहा, गरबा इवेंट ‘लव जिहाद’ का सेंटर बन रहे”, न्यूज़ 18, सितंबर 22, 2025

“महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को दावा किया कि नवरात्र के दौरान गरबा कार्यक्रम ‘लव जिहाद के केंद्र’ बन रहे हैं और उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के पहचान दस्तावेजों की जांच के संबंध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा आयोजकों को दिए गए परामर्श का समर्थन किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत पर भी निशाना साधा. राउत ने एशिया कप के लिए दुबई में भारत के साथ हुए क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा किए गए आपत्तिजनक इशारों को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की थी.

गरबा आयोजकों को प्रतिभागियों के पहचान दस्तावेजों की जांच संबंधी विहिप के परामर्श के बारे में पूछे गए सवाल पर राणे ने कहा कि दक्षिणपंथी संगठन द्वारा की गई मांग में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने कहा, “इसमें गलत क्या है? मेरी जानकारी के अनुसार, इस्लाम मूर्ति पूजा का समर्थन नहीं करता. मुझे मुसलमानों के गरबा में भाग लेने के लिए लव जिहाद के अलावा कोई और कारण नहीं दिखता. वे झूठी पहचान के साथ ऐसे आयोजनों में आते हैं और हमारी महिलाओं को परेशान करते हैं. लव जिहाद के मामले वहीं से शुरू होते हैं.”

गरबा गुजरात का लोक नृत्य है जो नवरात्र उत्सव से जुड़ा है और इस वर्ष नवरात्र सोमवार (22 सितंबर) से शुरू हो गई है. राणे ने आरोप लगाया, “गरबा आयोजन लव जिहाद का केंद्र बनते जा रहे हैं. विहिप की मांग जायज़ है. अगर कोई अब भी गरबा में आता है तो उसका धर्म परिवर्तन कराएं क्योंकि वह (ऐसे आयोजनों में शामिल होकर) हिंदू बनने के लिए तैयार है. हम संगठनों से धर्मांतरण प्रक्रिया की तैयारी करने को कहेंगे. आख़िरकार एक समय तो हम सब हिंदू ही थे…….”

पूरा लेख न्यूज़ 18 पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.