“ ‘धर्म बदल लो नहीं तो गोली मार दूंगा, इंदौर में लव जिहाद मामले पुलिस की बड़ी कार्रवाई”,नवभारत टाइम्स, अप्रैल 10, 2024
“इंदौर में एक हिंदू कारोबारी महिल को सादिक नामक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा है कि धर्म बदल लो नहीं तो गोली मार दूंगा। वह महीला के बच्चों को भी गोली मारने की धमकी देता था। महिला से उसके क्या संबंध थे आइए जानते हैं।
इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। कनाड़िया में रहने वाली एक 38 साल की हिंदू महिला कारोबारी को एक मुस्लिम युवक ने धर्म न बदलने पर गोली मारने की धमकी दी है। पीड़ित हिंदू महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने व ब्लैकमेलिंग के मामले में केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने कहा कि आरोपी युवक कहता था कि धर्म बदल लो नहीं तो गोली मार दूंगा। वह मेरी बेटी के फेसबुक पर भी अश्लील कमेंट करता है। जब महिला ने इस बारे में उससे मोबाइल पर बात की तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए धर्म परिवर्तन की बात कही। महिला ने आरोपी सादिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है…..”
पूरा लेख नवभारत टाइम्स पर पढ़ें