“हिंदू लड़कियों के साथ आजमगढ़ में पकड़ाए गैर समुदाय के 3 लड़के, जा रहे थे अजमेर शरीफ, लव जिहाद की आशंका”, पत्रिका, अप्रैल 15, 2026
“आजमगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से तीन लड़के और दो लड़कियों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि तीनों लड़के गैर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, लड़कियां हिंदू बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, तीनों लड़के लड़कियों को गोरखपुर से लेकर दिल्ली और फिर दिल्ली के रास्ते अजमेर शरीफ जाने वाले थे। इसी दौरान हिंदू संगठनों की सूचना पर उन्हें आजमगढ़ में पुलिस ने पकड़ लिया।
युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
कैफियत एक्सप्रेस से आजमगढ़ के रास्ते गोरखपुर के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के तीन युवक अपने साथ दो हिंदू युवतियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने लव जिहाद के शक में तीनों को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। संगठनों की सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ और सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने युवतियों के परिजन से संपर्क साधा और उन्हें बुलाकर दोनों को सुपुर्द कर दिया है, जबकि तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर पुलिस घंटागहनता से पूछताछ कर रही है। युवकों ने बताया कि वे लड़कियों को अपने साथ लेकर दिल्ली जाने वाले थे, फिर वहां से उन्हें अजमेर शरीफ ले जाने की बात हुई थी। इसी बीच उन्हें आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया……”
पूरा लेख पत्रिका पर पढ़ें
