“हिंदूओं की जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय, बांग्लादेशी घुसपैठ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा: अम्बरीश सिंह”, जागरण, फरवरी 15, 2026
“विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व विशेष संपर्क प्रमुख अम्बरीश सिंह ने कहा आज समाज भेदमुक्त हिंदू के रूप में खड़ा हो रहा है। श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण के साथ-साथ कुंभ में करोड़ों लोगों का एक साथ स्नान करना जीवंत उदाहरण है।
हिंदू समाज के अंदर श्रद्धा कैसे धुमिल हो, इस पर विभिन्न प्रकार से कुविचार को प्रतिस्थापित करने का प्रयास हो रहा है। संत, अर्चक, पुरोहित जैसे समाज को हिंदू समाज के बीच में ही उनके कार्यों के प्रति चलचित्र, इंटरनेट मीडिया सहित अन्य माध्यमों से विरोधाभास खड़ा करने का षड्यंत्र व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।
वह शनिवार को रांची के होटल ग्रीन होराइजन के सभागार में आयोजित विहिप की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में धर्मरक्षानिधि, श्रीरामोत्सव, श्रीहनुमान जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, विशेष संपर्क एवं विमर्श विषय पर समाज के प्रबुद्धजनों की भूमिका, वार्षिक प्रशिक्षण वर्ग सहित कई कार्यक्रम के संदर्भ में विचार-विमर्श कर योजना बनाई गई……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
