“झारखंड की रीता महतो बन गईं फिजा खातून! 3 बच्चों के पिता से इंटर की छात्रा ने कर ली शादी, BJP ने की जांच की मांग”, नवभारत टाईम्स, अप्रैल 28, 2025
“रांची से खबर है कि सरायकेला जिले में एक युवती के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। रीता महतो नामक युवती ने फिजा खातून बनकर तस्लीम नामक व्यक्ति से शादी कर ली है। बाबूलाल मरांडी ने पुलिस से जांच की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता राफिया नाज़ ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने की मांग की है।
झारखंड में धर्म परिवर्तन के एक संदिग्ध मामला बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। सरायकेला जिले के झिमड़ी की रहने वाली एक युवती के बारे में कहा जा रहा है कि उसने संदिग्ध परिस्थिति में धर्म परिवर्तन कर लिया है। इंटर की छात्रा बताई जा रही रीता महतो ने धर्म बदलकर अपना नाम फिजा खातून रख लिया है।
तीन बच्चों के पिता तस्लीम से पश्चिम बंगाल में हुई शादी
सरायकेला की इस युवती को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसने तीन बच्चों के पिता तस्लीम से शादी कर ली है। इन दोनों की शादी बंगाल में हुई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे एक संवेदनशील और संदिग्ध मामला बताते हुए सरायकेला पुलिस से मामले की जांच करने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है…..”
पूरा लेख नवभारत टाईम्स पर पढ़ें
