“बाबा बागेश्वर समर्थन में हिंदू राष्ट्र पदयात्रा:रुपईडीहा से अयोध्या तक निकली, सनातन धर्म स्थापना की मांग”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 20, 2025
“बाबा बागेश्वर धाम के समर्थन में हिन्दू राष्ट्र और सनातन धर्म की स्थापना की मांग को लेकर 20 दिसंबर को एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। ‘हिन्दू राष्ट्र सनातन धर्म पदयात्रा’ नाम की यह यात्रा रुपईडीहा से शुरू हुई।
यह पदयात्रा सुबह 12 बजे रुपईडीहा स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग और सनातन धर्म के अनुयायी शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को एकजुट करना है।
पदयात्रा रुपईडीहा से नानपारा होते हुए मटेरा पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। इसके बाद यह यात्रा रिसिया, खुटेहना, आर्यनगर, गोंडा, डुमरियाडीह और वजीरगंज से होते हुए अयोध्या धाम पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
