“‘उनका प्लान किसी तरह हिंदुओं को मंदिर में रोकने और रात में सफाया करने का था’: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया नूहं में क्या चाहती थी हमलावर भीड़”, ऑपइंडिया, अगस्त 1, 2023:
“हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेवात के नूहं में हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले के पीछे बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है। पीड़ित भी जो कुछ बता रहे हैं उससे पता चलता है कि हमला अचानक नहीं हुआ। इसकी पूरी तैयारी की गई थी। 31 जून के हुए इस हमले के शिकार बने एक विहिप कार्यकर्ता ने ऑपइंडिया से बातचीत में कहा है कि मुस्लिम भीड़ हिंदुओं का इंतजार कर रही थी।
उनका प्लान हिंदुओं को रात तक रोककर रखने और सफाया करने का था। उन्होंने बताया कि 16-16 साल के लड़के भी फायरिंग कर रहे थे। ऑपइंडिया को इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “भीड़ हिंदुओं के नल्हड़ महादेव मंदिर आने और उसके बाद आधे लोगों के फिरोजपुर झिरका की ओर जाने का इंतजार कर रही थी। जब कुछ हिंदू उस ओर चले गए तब मुस्लिमों ने गाड़ियों पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी।
हम दर्शन कर फिरोजपुर झिरका जाने के लिए निकल रहे थे। तभी फोन आया कि वहाँ पथराव हो चुका है। जब हम वहाँ पहुँचे तो देखा कि गाड़ियों पर फायरिंग और पथराव हो चुका था। वहाँ हमारे कुछ लोग घायल पड़े हुए थे। जब हम घायलों को सँभाल रहे थे तभी 50-60 लोगों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हम खाली हाथ थे। इसलिए कुछ नहीं कर सके…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें