“₹90000 में लड़की, छाती पर गुदे ‘शब्द’ और महिला के साथ बिल गेट्स: एपस्टीन एस्टेट की 60+ नई तस्वीरों में नोम चॉम्स्की-सर्गेई ब्रिन भी आए नजर”, ऑपइंडिया, दिसंबर 18, 2025
“अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों और सबूतों को लेकर सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। हाउस ओवरसाइट कमेटी में डेमोक्रेटिक सदस्यों ने एपस्टीन की एस्टेट से प्राप्त 60 से अधिक नई तस्वीरें सार्वजनिक की हैं।
ये तस्वीरें बिना तारीख, कैप्शन या संदर्भ के जारी की गई हैं लेकिन इनमें मौजूद सामग्री ने न्याय विभाग (DOJ) पर दबाव और बढ़ा दिया है। वजह यह है कि ‘एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट’ के तहत DOJ के पास अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है, जिसमें उसे एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करनी हैं।
एपस्टीन एस्टेट की तस्वीरों में क्या दिखा?
डेमोक्रेट्स द्वारा जारी तस्वीरों में कई ऐसी तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें एक महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर व्लादिमीर नाबोकोव के उपन्यास ‘लोलिता’ के अंश लिखे हुए दिखाई देते हैं। यह उपन्यास एक 12 वर्षीय लड़की के प्रति यौन आसक्ति पर आधारित है, इसलिए इन उद्धरणों का संदर्भ बेहद परेशान करने वाला माना जा रहा है……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
