“भगवान राम के चित्रों वाली होर्डिंग को अपमानजनक ढंग से नोचा, फिर पटक दिया सड़क पर: VHP ने की सरकारी कर्मचारियों को निलंबित करने की माँग, राजस्थान की घटना”, ऑपइंडिया, अप्रैल 22, 2024
“राजस्थान के जालोर जिले में भगवान राम के चित्रों के अपमान का मामला सामने आया है। इस अपमान का आरोप 2 राजकीय कर्मचारियों पर लगा है। वायरल वीडियो में कर्मचारी बताए जा रहे 2 लोग भगवान में के चित्रों वाली होर्डिंग्स को नोचते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान दोनों की हिन्दू संगठनों से बहस भी हो रही है। घटना शनिवार (20 अप्रैल, 2024) की है। ‘विश्व हिन्दू परिषद’ (VHP) ने इसे आस्था का अपमान बताते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।
‘विश्व हिन्दू परिषद’ की तरफ से सोमवार (22 अप्रैल 2024) को जालोर के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में घटना जालोर शहर के अंबेडकर सर्कल की बताई गई है। आरोप है कि शनिवार की रात भीनमाल नगर में लगाई गई भगवान राम की तस्वीर को चुनावी ड्यूटी पर तैनात सरकारी स्टाफ ने बहुत अपमानजनक तरीके से पहले तो तोड़-मरोड़ कर उखाड़ा और बाद में उसे नीचे पटक दिया गया।
यह करतूत विजय माली और सोमेन्द्र गहलोत नाम के 2 स्टाफ की बताई गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर कार्रवाई की माँग के साथ वायरल हो रहा है…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें