“हरियाणा के युवक की कनाडा में हत्या, गोलियों से भून कर हमलावरों ने बुझा दिया घर का ‘चिराग’: परिवार ने PM मोदी से लगाई हस्तक्षेप की गुहार”, ऑपइंडिया, अप्रैल 14, 2024
“भारत से स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गए एक 24 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम चिराग अंतिल है जो मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत का निवासी था। मृतक के परिजनों ने अंतिल का शव भारत लाने और उनके कातिलों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। घटना शुक्रवार (12 अप्रैल, 2024) की है। की है। कनाडा पुलिस अभी तक हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक चिराग का परिवार मूल रूप से सोनीपत के सेक्टर 12 में रहता है। उनके पिता हरियाणा राज्य सरकार के सुगर मिल विभाग से रिटायर हुए हैं। सितंबर 2022 में चिराग अंतिल MBA की पढ़ाई करने कनाडा गए थे। यहाँ उन्होंने बैंकूवर के ब्रिटिश कोलंबिया में एडमिशन लिया था। कुछ ही दिनों पहले चिराग की पढ़ाई पूरी हो गई थी। पढ़ाई के बाद उन्होंने बैंकूवर की ही एक कम्पनी में नौकरी भी शुरू कर दी थी। नौकरी के लिए चिराग को वर्क वीजा मिला था। जिस एजेंसी में चिराग काम कर रहे थे वो मैनपॉवर और सिक्योरिटी संबंधित है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए चिराग के भाई रोनित ने बताया कि शनिवार सुबह तक सब कुछ ठीक था। चिराग ने अपने घर में बात भी की थी। तब वो काफी खुश भी थे। थोड़ी देर बाद वो खाना खाने के लिए अपनी ऑडी कार से बाहर निकले। इस दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनको गोलियों से भून दिया। चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी हत्या की जानकारी कनाडा पुलिस ने सोनीपत में रहने वाले उनके परिजनों को दी। परिजनों ने हत्या की वजह पूछने के लिए कनाडा पुलिस और चिराग के दोस्तों को कई कॉल किए लेकिन उन्हें अब तक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है…..”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें