उत्तरप्रदेश में सहारनपुर से एक बहुत ही डराने वाला समाचार आया है जहाँ पर एक मदरसे में पढ़ने वाले 12 साल के तालिब इल्म (मदरसा में तालीम हासिल करने वाले) ने अपने ही दोस्त का खून कर दिया। उसने पहले अपने दोस्त के साथ कुकर्म किया और फिर उसके बाद चाकू से गला रेत दिया।
उसने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे डर था कि कहीं उसका दोस्त इस कृत्य की बात सभी को बता न दे।
यह हैरान करने वाली घटना इसलिए भी है क्योंकि इसमें बच्चे मात्र हत्या में ही नहीं बल्कि शारीरिक दुष्कर्म में भी सम्मिलित हैं। आरोपी को हालांकि गिरफ्तार तो कर लिया है, परन्तु प्रश्न यही है कि मात्र 12-13 वर्ष की आयु और यह अपराध?
पुलिस के अनुसार पीड़ित सोमवार शाम 7.30 बजे गाँव के मदरसे में पढ़ने गया था। मगर वह रात तक वापस नहीं लौटा। और इसपर परिजनों ने मदरसे में संपर्क किया, वहां से पता चला कि वह तो अपने दोस्तों के साथ काफी पहले ही घर की ओर निकल गया था।
फिर जांच शुरू हुई और फिर घर से 500 मीटर की दूरी पर उसकी लाश मिली। यह लाश भी रात भर तलाश करने के बाद मिली। यह भी चौंकाने वाली बात थी कि जहां पर उसकी लाश मिली थी, वह जगह मृतक के घर से तो 500 मीटर की दूरी पर ही थी तो वहीं मदरसे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर थी।
उसकी गर्दन पर चाकू का निशान था। स्पष्ट था कि उसकी हत्या गला रेत कर हुई है। और इसके साथ ही उसकी लाश से यह भी पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है।
इसके बाद पुलिस की बारी थी कि वह कैसे शीघ्रता से कातिल को पकड़ें। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की और फिर उन्हें पता चला कि मृतक लड़का अपने कुछ दोस्तों के साथ गया था। उन्होंने फिर मदरसे में तालीम हासिल करने वाले पांच लड़कों को हिरासत में लिया और फिर उन्हें पता चला कि दरअसल हुआ क्या था?
जब पुलिस ने कड़ाई से बात की तो आरोपी टूट गया और उसने कहा कि पहले उसने उस 12-13 साल के लड़के के साथ कुकर्म किया और फिर इस डर से कि वह कहीं बाहर जाकर किसी को बता न दे तो उसने उसका क़त्ल कर दिया।
देवबंद सरपंच संगठन के महासचिव व मानकी गांव के सरपंच मामूर हसन ने कहा कि पीड़ित स्थानीय मस्जिद के इमाम का बेटा था। ऑपइंडिया ने मामूर हसन से बात की और हसन के अनुसार मरने वाला और कातिल दोनों एक ही गांव के थे और एक ही मदरसे में तालीम हासिल कर रहे थे। आरोपी तालिब इल्म (अर्थात मदरसे में तालीम लेने वाला) मरने वाले तालिब इल्म से सीनियर है। मामूर ने पोर्टल को बताया कि मृतक और आरोपी सांपला गांव में मदरसा रहीमिया में तालीम हासिल करते थे। यह मदरसा एक कमेटी चलाती है।
पीड़ित 30 जनवरी की शाम 7.30 बजे घर से निकला था। रात में जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। हालांकि पूरी रात तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। पीड़िता की लाश अगले दिन गांव के एक खेत में मिली थी। शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं होने से आशंका जताई जा रही थी कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया होगा। आरोपी तालिब इल्म को रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।