बंगाल में BJP लगाएगी 1000 CAA कैंप, SIR से पहले बांग्लादेश से आए हिंदुओं की नागरिकता दिलाने का बनाया प्लान

“बंगाल में BJP लगाएगी 1000 CAA कैंप, SIR से पहले बांग्लादेश से आए हिंदुओं की नागरिकता दिलाने का बनाया प्लान”, जनसत्ता, अक्टूबर 23, 2025

“पश्चिम बंगाल में अगले साल होने हैं और उससे पहले चुनाव आयोग राज्य की वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर करवाने वाला है। एसआईआर से पहले बीजेपी ने सीएए का कार्ड सामने रख दिया है। दिवाली और काली पूजा खत्म होते ही बीजेपी एक्टिव हो गई है। पार्टी राज्य भर में 1000 से ज्यादा सीएए शिविर लगाने वाली है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे बीजेपी ऐसे कैंपों की संख्या बढ़ाती जाएगी। बीजेपी का प्लान है कि कैंपों के जरिए कार्यकर्ता बंगाल में रह रहे बांग्लादेश से प्रताड़ित हिंदू शरणार्थियों को सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

क्या बोले बंगाल बीजेपी अध्यक्ष?

बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह पहले दिन से ही भाजपा का एजेंडा था। कोविड महामारी के कारण नियम बनाने में थोड़ी देरी हुई, लेकिन हम तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में 1,000 से ज़्यादा कैंप होंगे, और ज़्यादा सीमावर्ती इलाकों में होंगे। ये वो जगहें हैं, जहां डेमोग्राफी बदल चुकी है……”

पूरा लेख जनसत्ता पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.