“जोबट में युवती को लव जिहाद में फंसाने की कोशिश:मजदूरी के बहाने घर ले जाकर छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार”, दैनिक भास्कर, दिसंबर 01, 2025
“आलीराजपुर जिले के जोबट नगर में रविवार को एक युवती को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने और ‘लव जिहाद’ के तहत फंसाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में देर शाम तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि जोबट निवासी इमरान याकूब, अहमद शेख (पिता हुसैन शेख) और अमजद खत्री उसे काम दिलाने के बहाने वार्ड नंबर 11 स्थित एक मकान में ले गए। वहां उसके साथ दबाव डालकर गलत हरकत की गई और विरोध करने पर डराया-धमकाया गया।
वार्ड की महिलाओं ने युवती को सुरक्षित बाहर निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड की कुछ महिलाएं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने युवती को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवती को थाने ले जाया गया….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
