छतों से पत्थरबाजी, फेंके बम, खून से लथपथ हिंदू श्रद्धालु: बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा को बनाया निशाना

“छतों से पत्थरबाजी, फेंके बम, खून से लथपथ हिंदू श्रद्धालु: बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा को बनाया निशाना, देखिए Videos”, ऑपइंडिया, अप्रैल 18, 2024

“पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी के जुलूस पर पथराव और बमबाजी की खबर है। घटना में कई श्रद्धलुओं को चोटें आईं हैं। कुछ की स्थित गंभीर बताई जा रही है। बुधवार (17 अप्रैल 2024) को हुई इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में पत्थर फेंकते लोग और सड़क पर बम फटते साफ दिख रहे हैं।

इन्हीं में से एक वीडियो साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की नीति पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा ने लिखा, “पश्चिम बंगाल में रामनवमी की शोभा यात्राओं की सुरक्षा करने में ममता बनर्जी नाकाम साबित हुई हैं। ये स्थिति भयावह है। मुर्शिदाबाद के रेजिनगर में हिंदुओं को निशाना बनाया गया जो उस क्षेत्र में अल्पसंख्यक हैं।”

इस वीडियो में कई लोग ऊँची छतों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वो वहाँ से नीचे ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। नीचे शोभायात्रा में शामिल लोग हैं जिनमें चीख पुकार मची दिख रही है। वीडियो में हेलमेट पहने कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। वो छत से पत्थर फेंक रहे उपद्रवियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालाँकि उनकी अपील का कोई भी असर हमलावरों पर होता नहीं दिख रहा है। 23 सेकेंड के इस वीडियो में नीचे खड़े लोग शोरगुल करते सुनाई दे रहे हैं……”

पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें

Subscribe to our channels on WhatsApp, Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.