“इंदौर में लव जिहाद! हिंदू युवती के साथ धरे गए BJP के मुस्लिम नेता के बेटे, थाने ले गए हिंदू जागरण मंच के लोग”, न्यूज 24, नवंबर 20, 2024
“MP Indore Love Jihad : एमपी के इंदौर में लव जिहाद को लेकर भाजपा के मुस्लिम नेता के बेटे और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बीजेपी नेता के बेटे एक युवती के साथ धरे गए।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। इस बार बीजेपी के मुस्लिम नेता के बेटे एक हिंदू युवती के साथ धरे गए। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता दोनों को थाने ले गए और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस नेता के बेटे और युवती से पूछताछ कर रही है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?
यह पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर का है, जहां हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के अल्पसंख्यक नेता शरीफउद्दीन काजी के बेटे फरहान को 24 वर्षीय युवती के साथ पकड़ा। जब एक कार्यकर्ता वहां से फरहान को ले जाने लगा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद अन्य कार्यकर्ता भी आ गए और दोनों को पकड़कर थाने लेकर चले गए…..”
पूरी लेख न्यूज़ 24 पर पढ़ें
