“युवक ने हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी:चंदापुर में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मामला दर्ज”, दैनिक भास्कर, अप्रैल 24, 2026
“रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक युवक पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी द्वारा जारी किया गया वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।
यह घटना 22 अप्रैल (बुधवार) को सामने आई, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में मऊ गर्वी निवासी सरवन नामक युवक को हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करते हुए देखा गया। वीडियो में की गई टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका जताई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, 24 अप्रैल (शुक्रवार) को चंदापुर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। शिकायतकर्ता मऊ गर्वी निवासी उमानाथ सिंह (पुत्र स्व. अनूप सिंह) हैं। आरोपी की पहचान सरवन (पुत्र भारत रैदास, निवासी ग्राम टोला चमरही, मऊ गर्वी, थाना चंदापुर, जनपद रायबरेली) के रूप में हुई है……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
