“बांग्लादेशी हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा, कनाडा में विरोध प्रदर्शन:हजारों हिंदू सड़क पर उतरे, ईसाई-यहूदी भी समर्थन में, अमेरिका और ब्रिटेन में भी प्रदर्शन”, दैनिक भास्कर, अगस्त 12, 2024
“बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी है। इस हिंसा के खिलाफ रविवार यानी 11 अगस्त को कनाडा में हजारों हिंदुओं ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। इन विरोध में प्रदर्शनों में हिंदुओं के अलावा ईसाई और यहूदी समुदायों के लोगों ने भी हिस्सा लिया।
कनाडाई शहर टोरंटो में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर हिंदुओं की सुरक्षा के लिए दबाव बनाने की मांग की।
अमेरिका और ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में शनिवार यानी 10 अगस्त को अमेरिका और ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन हुए। अमेरिका के न्यूयॉर्क और ब्रिटेन के लंदन में सैकड़ों हिंदुओं ने विरोध प्रदर्शन किया….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
